Breaking News

कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं, सभी कोविड अनुरूप आचरण करे – एसीएस अमित मोहन

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,39,654 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 09 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,15,22,640 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 04 तथा अब तक कुल 16,87,015 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 123 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,23,84,383 तथा दूसरी डोज 2,58,48,486 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,82,32,869 कोविड डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES