Breaking News

बुन्देलखण्ड विकास निधि योजना के अन्तर्गत 11 परियोजनाओं हेतु धन आवंटित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में बुन्देलखण्ड विकास निधि योजना के अन्तर्गत जनपद-बांदा/हमीरपुर की 11 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रू 09 करोड़ 86 लाख 55 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
इन 11 परियोजनाओं में 08 बांदा की तथा 03 हमीरपुर के कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर मानक और विशिष्टयों के अनुरूप ही व्यय की जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्याे को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए तथा शासनादेश में दिये गये निर्देशों को अक्षरसः अनुपाल सुनिश्चित किया जाय।

Check Also

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपये की सहायता राशि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES