Breaking News

मतदान तिथि में परिवर्तन के लिए चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधि मण्डल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, संजय राय, रामप्रताप सिंह चौहान तथा चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक अश्खिलेश कुमार अवस्थी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत मतदान तिथि में परिवर्तन के लिए चुनाव आयोग को पत्र सौंपा।
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित पत्र अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तिथि 13 नवम्बर घोषित की गई है। जबकि 15 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व एवं पूजन का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में जनमानस कार्तिक पूर्णिमा के स्नान एवं पूजन करने के लिए जाते है।

गौरतलब है कि कुन्दरकी, मीरापुर, गाजियाबाद तथा प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला में प्रतिभाग एवं पूजन के लिए तीन-चार दिन पूर्व ही लोग पहुंच जाते है। कार्तिक पूर्णिमा के कारण बहुसंख्यक मतदाता मतदान से वंचित रह सकते है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि चुनाव आयोग शत् प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित है। ऐसी स्थिति में कार्तिक पूर्णिमा के कारण उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम हो सकता है। इसलिए उपचुनाव की तारीख 13 नवम्बर 2024 के स्थान पर 20 नवम्बर 2024 किया जाना समीचीन होगा।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *