Breaking News

संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन का सत्याग्रह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उप्र की एक बैठक आज संगठन के केंद्रीय कार्यालय हमबरा अपार्टमेंट, नरही, लखनऊ में वरिष्ठ मजदूर नेता आर एस राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रांतीय प्रभारी पुनीत राय द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आर. के. जैन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश जारी किया था कि उप्र पावर कॉरपोरेशन द्वारा वर्ष 2017 में जारी किए गए ज्ञापन द्वारा निर्धारित मैनपावर के मानक के अनुसार ही संविदा कर्मियों को काम पर रखा जाएगा ।
राय ने बताया कि उक्त आदेश को लागू किए जाने से पूर्वांचल डिस्काम में लगभग 3000 संविदा कर्मचारियों की छंटनी का आदेश अधीक्षण अभियंताओं द्वारा कर दिया गया है जो न केवल गैर कानूनी है बल्कि राज्य सरकार के रोजगार नीति के विरोध में भी है। संविदा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की बिजली खपत 14,000 मेगावाट थी, जो अब 29,000 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसी प्रकार, पूर्वांचल डिस्कॉम के उपभोक्ता 58 लाख से बढ़कर 1.25 करोड़ हो चुके हैं ऐसे में 2017 का मानक 2024 में लागू करके संविदा कर्मचारियों की छंटनी का कोई औचित्य नहीं है।
संगठन के प्रांतीय महामंत्री भोला सिंह कुशवाहा ने बताया कि यदि उक्त आदेश वापस नहीं लिया गया तो 18 अक्टूबर 2024 को वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा। यदि इसके बाद भी संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो संगठन 22 अक्टूबर 2024 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

2 comments

  1. https://AccStores.com is your trusted partner for buying verified social media accounts. Our PVA accounts are secure, reliable, and ready to use across various platforms, providing you with the tools you need for success. Shop now and enjoy fast, hassle-free access to your accounts.

    Explore Here:

    https://AccStores.com

    Deep Thanks!

  2. Hello!

    Good cheer to all on this beautiful day!!!!!

    Good luck 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES