Breaking News

डॉ. विक्रम राव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अश्रुपरित नयनों से पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय के.विक्रम राव का भैंसाकुंड पर राजकीय सम्मान ( गॉड ऑफ ऑनर) के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। वहीं पत्रकारों ने अपने वरिष्ठ को अश्रुपरित नयनों से भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में राजनेता, अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे। बैकुण्ठ धाम पर उनके पार्थिव शरीर को बड़े बेटे सुदेव राव ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर दिया।
इससे पूर्व पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए यू.पी. प्रेस क्लब में रखा गया, जहां उनकी पत्नी डॉ. सुधा राव, बेटी विनीता राव और छोटे बेटे विश्वदेव राव तथा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। यू.पी. वर्किंग जनर्लिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष शिव शरण सिंह और यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, प्रेम कान्त तिवारी ने पत्रकार संगठनों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके अलावा शोक व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश के Dy.C.M. राजेंद्र शुक्ला, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, ट्रेड यूनियन नेता उमाशंकर मिश्रा, MLC पवन सिंह चैहान, MLC महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चैधरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, राजपाल कश्यप, मनीष दीक्षित, प्रदीप सिंह बब्बू, संजीव सिंह राठौड़, सिराज मेंहदी, इंसराम अली, पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई, हेमंत शर्मा, अमिताभ अग्निहोत्री, अवधेश कुमार, MLA शलभ मणि त्रिपाठी, अनिल दुबे, मुख्तार अब्बास नकवी, एसएन सिंह, संपादक टाइम्स आफ इंडिया प्रवीण कुमार, संपादक हिंदुस्तान टाइम्स प्रियांशु मिश्रा आदि शामिल थे।

Check Also

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES