Breaking News

अमेजॉन के खिलाफ कार्यवाही हेतु कैट ने पीएम को पत्र लिखा

वेब वार्ता न्यूज़ एजेंसी अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 24 नवंबर। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन द्वारा अपने ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से गांजा एवं अन्य अवैध वस्तुओं की बिक्री किए जाने पर अमेजॉन के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि अमेजन के अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी हो तथा अमेजॉन के ई कॉमर्स पोर्टल को भारत में निलंबित करने की मांग की है।
– मध्य प्रदेश में 17 किलो एवं विशाखापट्टनम में 48 किलो गांजा बिक्री के मामले सामने आने पर व्यापारियों ने चिंता जताई है।
ज्ञात हो कि अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन द्वारा लगातार भारत के नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए नशीले पदार्थ गांजा एवं अन्य अवैध पदार्थों की बिक्री किए जाने के विषय को गंभीरता से लेते हुए कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ,उत्तर प्रदेश चैप्टर के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर अमेजॉन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक द्वारा अमेजॉन के माध्यम से जहर मंगा कर आत्महत्या की गई जिस के संबंध में युवक के पिता ने इंदौर के जिलाधिकारी को शिकायत दी है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमेज़ॉन ना केवल परंपरागत व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि देश के कानूनों का उल्लंघन करते हुए देश विरोधी कार्य भी कर रही हैं।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES