Breaking News

कांग्रेसियों ने निकाली “भाजपा हटाओ,महंगाई भगाओ” पदयात्रा

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
महराजगंज 23 नवंबर। “भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ” प्रतिज्ञा पदयात्रा कार्यक्रम के तहत पनियरा विधानसभा के पनियरा कस्बे में पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता अमित के नेतृत्व में पदयात्रा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रगान के उपरांत पदयात्रा स्थानीय कस्बे से शुरु होते हुए ब्लाक परिसर पहुंचा। वहां शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन करते हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी श्रधांजलि दी गई।
कार्यक्रम समापन पर बोलते हुए पूर्व प्रवक्ता अमित ने कहा कि महंगाई से त्रस्त देशवासियों की बीजेपी सरकार में तनिक भी परवाह नही रहा। प्रदेश सरकार की नीतियां भी जनविरोधी ही साबित हो रही हैं। कोरोना हो या किसान आंदोलन या फिर सीएए/एनआरसी सभी मुद्दों पर मोदी और योगी ने अपरिपक्वता और तानशाही की ही नजीर पेश की। अब इस सरकार को जाना चाहिए। भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ यात्रा से बीजेपी डरी हुई है।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES