Breaking News

गांधी एवं शास्त्री का जीवन युवाओं में नवचेतना का संचार करने वाला है: अनिल दुबे, आरएलडी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर पार्टीजनों ने दोनो महान विभूतियों के चित्र पर मार्ल्यापण कर पुष्पांजलि अर्पित की और गांधीजी के बताये गये सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की सीमा पर तैनात जवानों और देश की सेवा में तत्पर किसानों के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि गांधी जी के विचारों में रामराज्य की परिकल्पना समाहित है जिसके अनुसरण से ही सुखद एवं समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है। भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, शुचिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जय जवान जय किसान का जो उदघोष देकर जिस नवचेतना का संचार किया था उनको आत्मसात करके ही नवभारत का निर्माण किया जा सकता है। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का जीवन युवाओं में नवचेतना का संचार करने वाला है जो कि साहस, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देता है।
गोष्ठी का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया तथा इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रबली यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चैहान, प्रीति श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव डाॅ0 आर0पी0 सिंह, शैलेश सिंह, अदितेन्द्र मौर्या आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *