Breaking News

दुनिया भर में उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया प्रवासी भारतीय दिवस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को देश के साथ-साथ दुनिया भर में उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय भारत और विश्व के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय डायस्पोरा ने विश्व के हर कोने में भारत की पहचान और सम्मान को बढ़ाया है।
प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र स्थित भारत के स्थायी मिशन ने भव्य आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए। वहीं शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस दिन को भारतीय उद्यमिता और नवाचार को समर्पित किया। भारत के महावाणिज्य राजदूत प्रतीक माथुर ने हांग्जो के उभरते एआई और पर्यटन केंद्रों का दौरा कर भारतीय प्रवासी युवाओं और स्टार्टअप्स से संवाद किया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने करीब साढ़े तीन करोड़ एनआरआई और भारतीय मूल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय डायस्पोरा की उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर भारत की प्रगति और नवाचार को गति दे रही हैं। यह दिवस 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की स्मृति में मनाया जाता है और प्रवासी भारतीयों के योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *