Breaking News

एस आर ग्लोबल स्कूल ने CBSE के नतीजों में फिर रचा इतिहास, 10वी एवं 12वीं में बनाया कीर्तिमान

– शाश्वत सिंह, (कक्षा 10) 96.4% व गौरव रावत (कक्षा 12) ने 96.6% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चैहान MLC ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी, माल्यार्पण के मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं व बारहवीं के नतीजे जारी हुए, एस आर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब, लखनऊ के छात्र छात्राओं ने पुनः इतिहास रचते हुए परिणाम शत प्रतिशत दिया। कक्षा 10 के 60 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश में अपना परचम लहराया, वहीं कक्षा 12 के 32 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एक बार पुनः विद्यालय को गौरान्वित किया।
विद्यालय के कक्षा 10 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में दिव्यांश सिंह (96.2%), शाश्वत सिंह (96.4%), अनुभव शुक्ला (95%), इशिका सिंह(94.6%), अविरल श्रीवास्तव (94.4%), दिव्यांशी सिंह (94.6%), मिष्ठी अर्कवंशी (94%), अनुज सिंह (94.8%), आर्यन पांडेय (93.4%), आदर्श सिंह तोमर (93.4%), वेदिका वर्मा (93.4%)सहित 49 छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ।
कक्षा 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में गौरव रावत (96.6%), काव्यांजलि सिंह चैहान (96.4%) समाजसेवी नागेंद्र बहादुर सिंह चैहान की बेटी काव्यांजलि ने 96.2% से अंक प्राप्त किया।, कनिष्का मिश्रा (96.2%), अफसर जहाँ (95%), आकांक्षा सिंह (94.2%), मनीष गुप्ता (94%), जया चंद्रा (94%), सक्षम सिंह (93.8%), मीनाक्षी मिश्रा (93.6%), मृदुल वर्मा (93.2%), अंशिका आर्या (93.2%), सहित अन्य 22 विद्यार्थिओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम की 2025 में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराया। संस्थान के चेयरमैन व एमएलसी पवन सिंह चैहान ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी व विद्यालय परिसर में सभी अभिभावकों व बच्चों का माल्यार्पण किया, तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। MLC पवन सिंह चैहान ने सभी अध्यापकों को उनकी कड़ी मेहनत व उनके द्वारा अपनाई गई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए पूरी एस आर ग्लोबल की टीम को बधाई दी। इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर संस्थान के वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चैहान ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम शिक्षकों के परिश्रम व लगन का फल है । विद्यालय के परीक्षा परिणाम के लिए अधिशासी निदेशिका मोनिका तिवारी ने इस परम्परा को कायम रखने के लिए सतत प्रयास पर बल दिया तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES