Breaking News

विधान सभा अध्यक्ष ने दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। दीपावली भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली स्वयं के अंदर के अंधकार को मिटा कर समूचे संसार को प्रकाशमय बनाने का त्योहार है। श्री महाना ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES