– गुरुग्राम में तकनीक और कुट्योर का अनोखा संगम
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के गुरुग्राम एडिशन में ‘द फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ थीम पेश की गई, जिसने फैशन की दुनिया को टेक्नोलॉजी, डिजाइन और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग के नए दौर से रूबरू कराया। इस विशेष शोकेस में हॉट कुट्योर को कपड़ों और पारंपरिक डिजाइन से आगे बढ़ाते हुए एआई, कोड और डिजिटल इंटरैक्शन का उल्लेखनीय उपयोग नज़र आया। पर्नाड रिकार्ड इंडिया की सीएमओ देबाश्री दासगुप्ता ने कहा कि यह मंच हमेशा रचनात्मकता की सीमाओं को आगे बढ़ाता रहा है और इस बार फैशन के भविष्य की दिशा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के नेतृत्व में हुए इस शो में दर्शकों को फैशन को ‘चलती हुई कला’ की तरह महसूस कराने का प्रयास किया गया। एफडीसीआई चेयरमैन सुनील सेठी ने इसे भारतीय फैशन के अगले चरण की ओर बड़ा कदम बताया। शो के दौरान शाहिद कपूर का होलोग्राफिक शोस्टॉपर मोमेंट और तमन्ना भाटिया का ह्यूमनॉइड रोबोट्स के साथ रनवे वॉक सबसे खास आकर्षण रहे। डायनेमिक प्रोजेक्शंस और मोशन-सेंसिंग विजुअल्स ने पूरी प्रस्तुति को एक अनोखे, जीवंत अनुभव में बदला।
‘द फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ ने यह संदेश दिया कि भविष्य का फैशन केवल देखा नहीं जाएगा, बल्कि अनुभव किया जाएगा। अब यह टूर 6 दिसंबर को जयपुर में अपने अगले संस्करण के साथ आगे बढ़ेगा।