Breaking News

ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, HIMS–RMLIMS साझेदारी से बनेगा ट्रांसप्लांट हब

– स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी जीवनरक्षक सुविधाएँ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (HIMS), सफेदाबाद, बाराबंकी और डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (RMLIMS), लखनऊ के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
RMLIMS पड़ोसी ज़िलों के मेडिकल संस्थानों को तकनीकी सहायता और विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के तहत HIMS के साथ यह MoU हस्ताक्षरित किया गया, जिसका उद्देश्य बाराबंकी व आसपास के क्षेत्रों में तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।
समझौते के अनुसार RMLIMS द्वारा HIMS को अंग प्रत्यारोपण से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, आवश्यक दस्तावेज़ी प्रक्रिया में सहायता तथा प्रारंभिक ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं में सुपरविजन उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी ओर HIMS किडनी, लिवर, कॉर्निया व बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक ICU, ऑपरेशन थिएटर और लैब सुविधाओं का विस्तार करेगा। दोनों संस्थान मिलकर अंगदान जागरूकता अभियानों को भी बढ़ावा देंगे।
हस्ताक्षर समारोह में RMLIMS की ओर से निदेशक डॉ. सी. एम. सिंह, डॉ. इश्वर राम दयाल, डॉ. भूवन चन्द्र तिवारी, तथा डॉ. अभिलाष चन्द्र उपस्थित रहे। वहीं HIMS की ओर से डॉ. दीपक मालवीय और वरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह MoU के तहत अब गंभीर बीमारियों के रोगियों को ट्रांसप्लांट सेवाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES