Breaking News

चुनाव आयोग की भाकपा के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली/ लखनऊ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम. ए. बेबी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। यह बैठक ईसीआई द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बातचीत के क्रम में रही।
ये बातचीत रचनात्मक चर्चा की लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत को पूरा करती है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे आयोग के साथ साझा कर सकें। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। आयोग ने इससे पहले पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रतिनिधिमंडल और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की थी।
ब्ताया गया कि इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें सीईओ द्वारा 40 बैठकें, डीईओ द्वारा 800 बैठकें और ईआरओ द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

Check Also

प्राइड एलम्युनि अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. एम. पी. सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES