Breaking News

“वन हेल्थ पहल” के तहत RMLIMS में पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा में छात्रों ने लिया हरित भारत का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में “वन हेल्थ पहल” के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईसीएमआर, आईएपीएसएम और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता, जैव विविधता और मानव, पशु एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के एकीकृत दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह रहे। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह, सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. कांडपाल, डॉ. मनीष सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
पदयात्रा का शुभारंभ संस्थान परिसर से हुआ, जिसमें 100 से अधिक चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर लेकर स्वच्छता, हरित ऊर्जा, कचरा प्रबंधन और सतत विकास के संदेशों से परिसर को गुंजायमान कर दिया। “स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ जीवन” और “ग्रीन कैंपस, हेल्दी फ्यूचर” जैसे नारों से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
अपने संबोधन में प्रो. सी.एम. सिंह ने कहा कि “वन हेल्थ एक ऐसा समग्र दृष्टिकोण है जो मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ता है। कोविड-19 जैसी महामारी ने यह साबित किया कि जब तक हम पर्यावरण और पशुओं का संरक्षण नहीं करेंगे, तब तक मानव स्वास्थ्य सुरक्षित नहीं रह सकता।” उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समाज में पर्यावरण संरक्षण के दूत बनें।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह आयोजन संस्थान की सामुदायिक जागरूकता और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Check Also

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आए अधिवक्ता आदर्श कुमार, राहत सामग्री और भोजन से बांट रहे उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES