Breaking News

राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत चालू कार्यों हेतु अवशेष धन अवमुक्त किया गया – केशव मौर्य

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अक्टूबर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 78 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 57 लाख 45 हजार की अवशेष धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 78 कार्यों में जनपद प्रयागराज में 74, बाराबंकी में 03 तथा कौशाम्बी में 01 कार्य सम्मिलित है। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2022 तक कर लिया जाय तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जाय तथा राज्य सड़क निधि नियमावली में किये गये प्राविधानों का पालन करते हुये कार्य सम्पादित कराये जायं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Check Also

डीपफेक का आवरण ओढ़ने वाले अपराधी भी बच नहीं पाएंगे: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *