Breaking News

STF : सीपू सिंह हत्याकाण्ड में वांछित व रू0 1,00,000/= का ईनामी पंजाब से गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लुधियाना/ वाराणसी 11 अगस्त। दिनांक 10-08-2023 को वाराणसी की टीम के Ins. अमित श्रीवास्तव, Ins. राघवेन्द्र मिश्रा, S.I. अंगद सिंह यादव नेे वर्ष-2013 में जनपद आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा के तत्कालीन विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हुई सनसनीखेज हत्याकाण्ड में वांछित व रू0 1,00,000/= का पुरस्कार घोषित अभियुक्त/ षूटर अरविन्द कश्यप पुत्र रामबली कश्यप, निवासी चकिया कसयवल, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ को लेन नं0 04 डिल्लो नगर लोहारा थाना डाबा जनपद लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
Dy.S.P. शैलेश प्रताप सिंह,S.T.F. ने बताया कि माफिया ध्रुव सिंह कुंटू के ईशारे पर गैंग के कुख्यात शूटर/ध्शातिर अपराधी अरविन्द कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 19-07-2013 को जनपद आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की दिनदहाडे़ सनसनीखेज तरीके से गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दिया था, जिसे S.T.F. वाराणसी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु लुधियाना (पंजाब) के न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *