Breaking News

जबर्दस्त विरोध के चलते जिला प्रशासन ने अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराई, लोगों में खुशी की लहर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल एवं डायमंड टॉवर अपार्टमेंट के निवासीगणों एवं स्थानीय व्यापारियों के कड़े एवं जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन के चलते जिला प्रशासन ने गलत स्थान डायमंड टॉवर, उदयगंज में खुल रही अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करा दिया।
बताते चलें कि डायमंड टॉवर, उदयगंज में खुल रही अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, डायमंड टॉवर के निवासियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। नतीजतन जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर एवं डी. ओ आबकारी मौके पर पहुँचे, तथा व्यापारियों एवं निवासियों के कड़े तेवर देखकर खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। दुकान बंद हो जाने की खुशी में महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, एवं सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि राघवेन्द्र शुक्ल, जिलाधिकारी लखनऊ एवं एसडीएम सदर का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञात हो कि मंगलवार को डायमंड टॉवर उदय गंज चैराहे पर गलत तरीके से खुल रही अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में जबरदस्त विरोध को देखते हुए एसडीएम सदर एवं डी. ओ आबकारी तथा इंस्पेक्टर आबकारी ने मौके पर स्थल की जांच की, अधिकारियों ने पाया कि इस दुकान का आवंटन सदर रेलवे क्रॉसिंग के पास है। ठेकेदार द्वारा दुकान गलत तरीके से गलत जगह पर खोली जा रही है। एस डी एम सदर के निर्देश के तुरंत बाद ठेकेदार द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कर दी गई तथा दुकान का माल खाली करके ले जाया गया।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES