Breaking News

अखिलेश यादव ने धनतेरस पर्व पर देशवासियों के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धनतेरस पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। श्री यादव ने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की।
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव से पूर्व मनाया जाने वाला धनतेरस पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन धन-संपदा के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे घर-परिवार में आर्थिक स्थिरता और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, जो आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं और जिन्होंने मानवता को स्वास्थ्य की दिशा में नई राह दिखाई।
श्री यादव ने कहा कि धनतेरस का पर्व केवल सोना-चांदी या बर्तन खरीदने का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक सोच को अपनाने का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करें और समाज में खुशियां बांटें। अखिलेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपों का यह पर्व देश में भाईचारा, सौहार्द और शांति का संदेश फैलाएगा।

 

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES