Breaking News

11 अगस्त को KGMU में लगेगा रक्तदान शिविर अवष्य भाग लें: जितेन्द्र सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा 7वां स्वेच्छिक रक्तदान शिविर, दिनांक 11 अगस्त 2024 को 78वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी चैक लखनऊ में समय 12 बजे से 03 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि यह स्वेच्छिक रक्तदान शिविर विगत 6 सालों से वह पुलिस मित्र परिवार के सौजन्स से आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की कीमत वह बखूबी जानते हैं जो रक्त के अभाव में अपनों को खो देते हैं। उन्होंने कहा कि जीते जी रक्त दान, जाते जाते अवयव दान ओर जाने के बाद नेत्र व देहदान सबसे बड़ादान है जो न जाने कितनो को नया जीवन देता है।
उन्होने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 11 अगस्त को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी चैक लखनऊ में समय 12 बजे से 03 बजे के मध्य पहुंचकर रक्तदान शिविर में अवष्य भाग लें।

Check Also

राम मंदिर में दान की गई पांच करोड़ की स्वर्णमंडित रामचरितमानस पर उठे सवाल, पूर्व आईएएस के दावे से बढ़ी जांच की चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव और सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES