Breaking News

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि दी

– मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेशन सेण्टर में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी एक संवदेनशील इंसान के रूप में जाने जाते हैं, जिन्हें हर व्यक्ति सम्मान देता है। वह नीलकण्ठ बनकर देश की राजनीति में जगमगाते रहे और आज भी उनकी स्मृतियां हम सभी के जीवन में बनी हुई हैं। अटल जी का व्यक्तित्व नये राजनेताओं को संवेदनशील बनने, जनआकांक्षाओं की पूर्ति करने और मूल्यों व सिद्धान्तों के प्रति अटल रहकर परिश्रम के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेशन सेण्टर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने वहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया और आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ भी सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का नाम के अनुरूप व्यक्तित्व था। भारत माता की आत्मा को झंकृत करने वाले एक जननेता के रूप में श्रद्धेय अटल जी का यशस्वी मार्गदर्शन देश को उस कालखण्ड में प्राप्त होता रहा, जब राजनीति संक्रमण काल से गुजर रही थी। अटल जी ने राजनीतिक मतभेदों से उठकर विभिन्न परिस्थितियों में देश की एकजुटता के लिए कार्य किया। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश की एकता की बात सामने आयी तो तत्कालीन सरकार के साथ स्वर से स्वर मिलाकर भारत की एकता का संदेश दुनिया के मंचों पर दिया। श्रद्धेय अटल जी ने लोकतंत्र को बचाने और आम नागरिकों की आवाज को बुलन्द करने का कार्य किया। विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ में राजभाषा को प्रमुखता के साथ अपने भाषण का हिस्सा बनाया। यह कार्य पहली बार देशवासियों ने देखा।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मूर्तिकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री व विधान परिषद सदस्य डाॅ0 दिनेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Check Also

रमजान जुलूस के सकुशल सम्पन्न में जुटी कमिश्नरेट पुलिस

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A