Breaking News

हेल्पज इंडिया का साइबर क्राइम के संबंध में जागरूकता अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। विधान भवन लखनऊ में राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता व विकास नाथ महाराज प्रान्त उत्तराखंड मंदिर मठ प्रमुख के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई। हेल्पज इंडिया की कोऑर्डिनेटर रश्मि मिश्रा के दिशा निर्देशन में विशेषज्ञों की टीम ने साइबर क्राइम के संबंध में जागरूकता अभियान के अंतर्गत डिस्प्ले द्वारा सभी को साइबर ठगी के संबंध में सावधानियां बताते हुए सचेत किया।
मुख्य अतिथि महंत विकास नाथ ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने का आवाहन किया तथा सनातन धर्म में सभी वर्गों को बिना भेदभाव के एक साथ लेकर चलने का संकल्प दिलाया। महासचिव हरि प्रकाश अग्रवाल, चंदन तिवारी, सी पी अग्रवाल, रामपाल शर्मा, शरद मिश्र सिंधु, सर्वेश सोनी, मोनी सिंह, पूजा, जगदीश, चित्रा, मीना गौतम, अंशुल त्रिपाठी, देवेंद्र चंदेल, योगिता मिश्रा आदि ने भी अपनी कविताओं एवं संबोधन द्वारा सनातन धर्म को एकजुट करने का आवाहन किया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष ने हेल्पज इंडिया का आभार व्यक्त किया।

Check Also

चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स-2026 के लिए 30 नवंबर तक करें नामांकन, पांच श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *