Breaking News

श्रीरामचरित मानस को मिले राष्ट्रीय ग्रन्थ का दर्जा, साधु-संतों ने भरी हुंकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अगस्त। जय बजरंग सेना के तत्वावधान में आज यहां अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में श्रीराम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रादेशिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ मदन गोपालजी महाराज, श्रीकामदगिरि पीठम् अधिकारी श्रीकामतानाथ मन्दिर चित्रकूट, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, अस्तुष्बरजी महाराज, बाबा महादेव, राधेश्याम नामदेव, महन्त योगेन्द्र दास, डा. मदन गोपाल दास जी, बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषि कुमार त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, ओम शुक्ला, डा. आशीष गुप्ता सहित काफी संख्या में साधू संत, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
डा. दिनेश शर्मा ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री रामचरित मानस को महाकाव्य बताया और कहा कि श्रीरामचरित मानस मानव को श्रेष्ठ जीवन जीने की राह दिखाती है। उन्होंने जय बजरंग सेना के चलाये जा रहे श्रीराम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करने के हस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुये कहा कि इस महाकाव्य को राष्ट्रीय दर्जा मिलने से इसका अपमान करने वालों को सौ बार सोचना पड़ेगा।
इस मौके जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषि कुमार त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES