Breaking News

वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अगस्त। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आदर्श गौरव सम्मान 2023 का आयोजन यू.पी. प्रेस क्लब में किया गया। उक्त कार्यक्रम सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के सम्मान में आयोजित था। इस अवसर पर आयोजक डॉक्टर रूबी राज सिन्हा व प्रशांत प्रवीण सिन्हा तथा संयोजक अब्दुल वहीद व परवेज अख्तर ने डॉ0 त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह, बुके देकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ0 त्रिपाठी को हाल में मलेशिया में चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनकी लखनऊ वापसी पर सम्मान मिलने की खुशी में एक शाम डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों मौजूद रही। इस अवसर पर उनका भी सम्मान किया गया। समारोह का कुशल संचालन एंजेल प्रवीन सिन्हा और विजय कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर साहित्यकार पद्मश्री डॉक्टर विद्या बिन्दु सिंह, समाजसेवी मुरलीधर आहुजा, डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी, संतोष श्रीवास्तव, अब्दुल वहीद, सुशील दुबे, अजीज सिद्दीकी, अजय वर्मा, आरिफ मुकीम, जितेंद्र कुमार खन्ना, मोहम्मद इमरान, परवेज अख्तर, जमील मलिक, देवा शरीफ से पधारे अरशद मुर्तूजा वारसी, इमरान कुरेशी सीता नेगी, एंकर एंजेल प्रवीण और विजय और रिची को भी सम्मानित किया गया।

Check Also

वकीलों को हर साल कैशलेस इलाज, 400 राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES