Breaking News

मुख्यमंत्री ने सिलेण्डर के मूल्य में कटौती के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया, कहा रक्षाबन्धन का उपहार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार द्वारा एल0पी0जी0 सिलेण्डर के मूल्य में 200 रुपये की कटौती तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन का वितरण प्रारम्भ करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर देश व प्रदेश की मातृशक्ति को प्रधानमंत्री का उपहार है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में कटौती से प्रदेश के आमजन को बहुत राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने 30 अगस्त, 2023 से देश भर के सभी बाजारों में 14.2 किलोग्राम के एल0पी0जी0 सिलेण्डर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेण्डर की कटौती का निर्णय लिया है। इससे सभी एल0पी0जी0 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। साथ ही यह कटौती प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च, 2023 में प्रदान की गई 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी।

Check Also

लखनऊ में यूपी-बिहार के बीच बस सेवाओं के विस्तार पर बनी सहमति, नए हाईवे पर तय होंगे नए मार्ग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES