Breaking News

जादूगर ‘‘मोदी सरकार’’ भारत की पीड़ित आम जनता : सांसद प्रमोद तिवारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रतापगढ़ 29 अगस्त। गैस सिलेण्डर के दामों में कमी की अचानक हुई घोषणा पर प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता राज्य सभा ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कि ‘‘ये है गुजरात माॅडल, हाथ की सफाई का खेल। जादूगर ‘‘मोदी सरकार’’ भारत की पीड़ित आम जनता।
श्री तिवारी ने कहा है कि 300 रुपये प्रति गैस सिलेण्डर तब था जब वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी लोक सभा का चुनाव लड़ रहे थे, और उस समय मोदी ने देष की जनता से वायदा किया था कि यदि भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनी तो रसोई गैस का सिलेण्डर 100 रुपये में मिलेगा। आज पिछले कई सालों से गैस सिलेण्डर का दाम 1000 रुपये से अधिक है। वर्तमान में तो रसोई गैस का सिलेण्डर 1150 रुपये प्रति सिलेण्डर मिल रहा है। इस तरह कई अरब रुपये ‘‘मोदी सरकार’’ ने आम उपभोक्ता एवं आम गृृहणी की जेब से लूटा। और अब लगभग साढ़े 9 साल बाद जब मोदी जी चुनाव के मुहाने पर ख़ड़े हैं और पराजय सामने स्पष्ट दिखाई पड़ रही है तो रसोई गैस के प्रति सिलेण्डर में रु. 200 कम कर दिया है। इस तरह अब भी रसोई गैस की कीमत 900 से अधिक होगी। यानी कांगे्रस सरकार के समय से ‘‘तीन गुना’’ से भी अधिक कीमत अब भी रसोई गैस सिलेण्डर की रहेगी। और मोदी जी कह रहे हैं यह कमी महिला कल्याण और नारी शक्ति के हित में किया है जबकि 200 रुपये प्रति सिलेण्डर कम करने के बावजूद भी कांगे्रस सरकार के समय की कीमत से 600 रुपये प्रति सिलेण्डर अभी भी लूट जारी है। और जनता मोदी के वायदे के हिसाब से अभी भी 800 रुपये प्रति सिलेण्डर अधिक में लेने पर मजबूर है।
श्री तिवारी ने कहा है कि मोदी जी! देष की जनता जाग गयी है, युवा पढ़ा- लिखा है, आपकी पैंतरेबाजी उल्टी पड़ेगी, कि प्रति सिलेण्डर 800 रुपये कौन लूट रहा है ? प्रति सिलेण्डर जो 200 रुपये सस्ता किया जा रहा है वह जनता के साथ धोखा है- छलावा है। दुनिया की बाजार में पेट्रोलियम उत्पाद का दाम कम हुआ है।
मोदी जी ! ईमानदारी दिखाईये। और अपने वायदे के अनुसार रसोई गैस के सिलेण्डर की कीमत 100 से 200 के बीचं ले आईये, तब रसोई गैस का आपका वायदा पूरा होगा अन्यथा तैयार रहिये, देष की जनता एन.डी.ए. को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम घटाने की ड्रामेबाजी /नौटंकी बाजी की मैं कड़े शब्दों में निन्दा करता हंूूॅ ।

Check Also

मनोज पांडे : मंत्री पद तो मिला साथ ही बज गई खतरे की घंटी

– क्या भाजपा की बैसाखी पर मनोज पांडे की नैया पार लगेगी? कमल वर्मा / …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *