Breaking News

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति लखनऊ को मिला प्रशस्ति पत्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा के पाँचवें सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र, अलीगंज, लखनऊ को वर्ष 2024-25 के दौरान अपने कार्य क्षेत्र में संघ की राजभाषा नीति के उल्लेखनीय क्रियान्वयन हेतु प्रशंसनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन गांधीनगर, गुजरात में राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में 14 एवं 15 सितंबर को आयोजित किया गया था।
इस सम्मेलन में लखनऊ नराकास (कार्यालय-2) के अध्यक्ष श्री राजिंदर कुमार, अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष तथा सदस्य सचिव श्री ओम प्रकाश, निदेशक एवं राजभाषा अधिकारी ने भाग लिया। इन्हीं दोनों अधिकारियों ने लखनऊ समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। प्रशस्ति पत्र राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमति अंशुल आर्या तथा संयुक्त सचिव श्रीमति मीनाक्षी जौली द्वारा प्रदान किया गया।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र, अलीगंज, लखनऊ लंबे समय से केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा नीति को लागू करने और हिंदी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस उपलब्धि को समिति के सदस्यों और अधिकारियों के सतत प्रयासों की परिणति माना जा रहा है। इस सम्मान से समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह और गर्व का वातावरण व्याप्त है तथा इससे भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES