Breaking News

रक्तदान से जीवनदान का संकल्प, इंजीनियर्स डे पर 3000 यूनिट रक्त संग्रह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संस्थापक सदस्य स्व. आर.के. दत्ता की 37वीं पुण्यतिथि पर अभियंता दिवस के अवसर पर लखनऊ मंडल के डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन ऑडिटोरियम में आयोजित इस शिविर में पीजीआई, केजीएमयू, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल और नारायण चैरिटेबल सेंटर की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर ने डिप्लोमा इंजीनियर्स के इस निरंतर जारी रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में जीवन दान के बराबर है। उन्होंने कहा कि वर्षों से जारी इस अभियान के जरिये अब तक हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में डिप्लोमा इंजीनियर्स रीढ़ की तरह अहम भूमिका निभाते हैं और समाजसेवा में भी उनका योगदान सराहनीय है।
इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स के उपाध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी और उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं. एच.एन. मिश्रा ने भी इंजीनियर्स को प्रेरित करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। मंडल अध्यक्ष राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ मंडल में 300 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों—आगरा, अलीगढ़, आज़मगढ़, अयोध्या, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, देवीपाटन, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्ज़ापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी—से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 3000 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है, जो एक रिकॉर्ड है।
कार्यक्रम का संचालन इं. प्रदीप शुक्ला ने किया। इस अवसर पर इं. ओ.पी. राय, इं. एस.डी. द्विवेदी, इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, इं. दिवाकर गौतम, शिवबरन यादव, इं. श्रवण यादव, एस.के. त्रिपाठी, केजीएमयू की एचओडी तूलिका चंद्रा, इं. दिवाकर राय, इं. रवि भाटिया, इं. राजेश वर्मा, इं. विनोद गौतम, इं. सुनील पांडे और इं. सुनील पाल सहित अनेक अभियंता उपस्थित रहे।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES