Breaking News

शताब्दी से 38 लाख की सिगरेट बरामद, याहियागंज बाजार में खपाने की थी तैयारी

– मोबाइल कवर बताकर लाई गई खेप
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 38.40 लाख रुपये कीमत की अवैध सिगरेट बरामद की। यह खेप नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के पार्सल के जरिए लखनऊ लाई गई थी, जिसे याहियागंज बाजार में खपाने की तैयारी थी।
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के अनुसार ऑपरेशन सतर्क के तहत गाड़ी संख्या 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से आए लीज पार्सल की जांच की गई। जांच में 560.2 किलोग्राम वजन की कुल 3.84 लाख सिगरेट बरामद हुईं। पार्सल बुकिंग के दौरान सिगरेट की जगह मोबाइल कवर, जींस और प्लास्टिक सामान दर्ज कराया गया था, ताकि जांच से बचा जा सके।
मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव की टीम ने पार्सल गेट के बाहर आसिफ खान निवासी हुसैनगंज को 16 पैकेट के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि खेप अनुज महेश्वरी की है, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। बरामद माल में टोजल सुपरमिंट और इंप्रेशन क्रश मिंट ब्रांड की सिगरेट शामिल हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि पार्सल के जरिए तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also

2027 की तैयारी में भाजपा का बड़ा अभियान, अगस्त तक सभी जिलों का दौरा करेंगे पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES