Breaking News

केंद्र सरकार को अपने मित्रों की पड़ी है पर किसानों की कोई परवाह नहीं है – चैधरी सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने किसानों पर हो रहे अत्याचार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसानो पर हो रहे अत्याचार को देख कर दिल दुखता है। बहुत दुख की बात है कि सरकार को अपने मित्रों की पड़ी है पर किसानों की कोई परवाह नहीं है। यह देश जहां किसानों का सम्मान होता था तो आज उन्हें लाठी, डंडों, आसू गैस, कटीले तारों और बंदूक की गोलियों का सामना कर अपने हक की लड़ाई लड़ना पड़ रहा है। इस देश में किसानों को अन्नदाता कहा जाता था लेकिन आज सरकार किसानों पर सबसे ज्यादा जुल्म कर रही है। एक समय में किसान पर कोई बात आ जाये तो सरकारंे इधर से उधर हो जाती थी, पर आज ऐसी तानाशाह सरकार है कि पिछले आंदोलन में 700 किसानों की जान गई। सरकार ने किसानों से वादा किया पर वादा पूरा नहीं किया।
सुनील सिंह ने कहा कि सरकार जिस हिसाब से गोलियाँ चला रही है, आंसू गैस छोड़ रही है, काँटे, कीले, बैरिकेड लगा रही है, इससे साफ है की सरकार को किसान की जान की कोई परवाह नहीं है।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES