Breaking News
Black gas stove and two burning flames close-up

प्राकृतिक गैस के दामों में वृद्धि, महंगी हो सकती है CNG और रसोई गैस

– सरकारी सब्सिडी से दरों में वृद्धि की आशंका नहीं है।
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)
नई दिल्ली 30 सितम्बर। प्राकृतिक गैस की कीमत में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नए रेट गुरुवार यानी 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। इसी के साथ दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ने की उम्मीद है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्राकृतिक गैस (NG) की कीमत 62 प्रतिशत बढ़ा दी है। इस गैस का इस्तेमाल फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन में, सीएनजी के रूप में वाहन ईंधन और खाना पकाने के लिए रसोई गैस के रूप में होता है। अप्रैल 2019 के बाद कीमत में यह पहली वृद्धि है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और ऑयल इंडिया लि. को आवंटित फील्डों से प्रोड्यूस्ड प्राकृतिक गैस की कीमत 1 अक्टूबर से अगले छह महीने के लिए 2.90 डालर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट होगी, वहीं गहरे समुद्र जैसे कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत 6.13 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट होगी। फिलहाल यह दर 3.62 डालर प्रति यूनिट है। यह अधिकतम मूल्य है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 जैसे गहरे समुद्र में स्थित ब्लॉक से उत्पादित गैस के लिए प्राप्त करने की हकदार होगी।
उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गैस के दाम बढ़ने से दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी और पाइप के जरिए घरों में आपूर्ति होने वाली रसोई गैस की कीमत में 10-11 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस वृद्धि से ईंधन के रूप में गैस का उपयोग करने वाले बिजली संयंत्रों से उत्पादित बिजली की लागत भी बढ़ेगी। हालांकि, इससे ग्राहकों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि गैस बेस्ड प्लांट से उत्पादित बिजली की हिस्सेदारी ज्यादा नहीं है। इसी प्रकार, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन की लागत भी बढ़ेगी।

Check Also

सभी हिन्दुओं के लिए खुले हों मन्दिर, कुआं और श्मशान : डॉ. मोहन भागवत 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES