Breaking News

मेवला फाटक अब हुआ अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेवला फाटक का नामकरण अतुल माहेश्वरी उपरीगामी सेतु के नाम से किया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु का नामकरण शीलापट्ट का अनावरण कर आज किया। उन्होने समाचार पत्र के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सबसे पहले क्रांति धरा मेरठ की भूमि को नमन किया। उन्होंने कहा कि सेतु का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। उन्हांेने कहा कि स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी जैसे बहुत कम लोग होते हैं जो एक जन्म में ही कई-कई जन्मों का कार्य करके चले जाते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से सड़क किनारे हर्बल मार्ग बनाया गया जिसमें औषधीय पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि सभी खण्डों में हर्बल मार्ग बनाये गये। उन्होेने कहा कि प्लास्टिक कचरे के बेहतर निस्तारण के लिए प्लास्टिक मार्ग बनाने का कार्य भी उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है जो कि पर्यावरण संतुलन में सहायक है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विधायकगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

जनसुविधाओं से समझौता नहीं: महापौर महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES