Breaking News

डॉ. मनसुख मांडविया ने ’विकसित भारत युवा नेता संवाद’, पुनर्कल्पित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की घोषणा की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में परिवर्तनकारी पुनर्कल्पित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की घोषणा की। भारत के भविष्य को गढ़ने में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री की भविष्यदृष्टि को प्रतिध्वनित करते हुए पुनर्कल्पित महोत्सव को ष्विकसित भारत युवा नेता संवादष् नाम दिया गया है। यह ऊर्जस्वी मंच युवा भारतीयों को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में सहायक होगा।
विकसित भारत युवा नेता संवाद के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उनकी विशिष्टता में वृद्धि करना और विकसित भारत के लिए उन्हें अपने विचारों को शामिल करने का मंच प्रदान करना है। युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल कराने का अवसर होगा। इससे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
श्री मांडविया ने इस वर्ष के विकसित भारत युवा नेता संवाद के मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष के महोत्सव में विचारपूर्वक दो प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। पहला, माननीय प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले 1 लाख युवाओं को जोड़ने के आह्वान के अनुरूप नये युवा नेताओं को तैयार करना है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य नेतृत्व क्षमतावान युवा प्रतिभाओं की पहचान और उनकी विशिष्टताओं को संवारना है ताकि उन्हें प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के लिए अपने विचारों और दृष्टिकोण को साझा करने का मंच प्रदान किया जा सके। दूसरा उद्देश्य पारदर्शी और लोकतांत्रिक, योग्यता-आधारित चयन प्रणाली के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का सार्थक योगदान सुनिश्चित करना है। यह पहल भारत की प्रगति और विकास को आगे बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। डॉ. मांडविया ने युवा शक्ति की क्षमता का विकसित भारत के निर्माण में उपयोग की सरकार की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते हुए सभी योग्य युवाओं से इस ऐतिहासिक संवाद में भाग लेने का आह्वान किया।
विकसित भारत चुनौती: चार-चरणीय प्रतियोगिता विकसित भारत युवा नेता संवाद पुनर्कल्पित राष्ट्रीय युवा महोत्सव है, जिसमें भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी प्रेरित करने की चार चरणीय प्रतियोगिता शामिल है।
विकसित भारत युवा नेता संवाद में विकसित भारत चैलेंज के साथ-साथ कई उल्लेखनीय आयोजन होंगे: –
विकसित भारत प्रदर्शनी: इसमें राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की युवा-केंद्रित पहल दिखाई जाएंगी, जो युवा प्रतिभागियों को भारत के विकास दृष्टिकोण से जुड़ने का संवादात्मक मंच प्रदान करेंगी। इसमें राज्यों की प्रदर्शनियों में युवा-केंद्रित शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता संबंधी परियोजनाओं को दर्शाया जाएगा। मंत्रालय की प्रदर्शनी में युवा नेतृत्व, सामाजिक प्रभाव और नवाचार में युवाओं के लिए प्रमुख कार्यक्रम और अवसर प्रदर्शित किये जाएंगे।
पूर्ण सत्र: इसमें प्रमुख राष्ट्रीय और वैश्विक जानी-मानी हस्तियों के साथ युवाओं का संवादात्मक संवाद और कार्यशालाएं आयोजित होंगी, जिसमें उन्हें विचारों का आदान-प्रदान करने, ज्ञान प्राप्त करने और प्रेरक व्यक्तित्वों से सीधे सीखने का विशेष अवसर मिलेगा।
भारत की विरासत का उत्सव : नये राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो “विकास भी, विरासत भी” के व्यापक दृष्टिकोण के साथ भारत की समृद्ध विरासत प्रस्तुत करेंगे। भारत की परंपराओं को साकार दर्शाने वाले प्रदर्शनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम में भारत के सभी राज्य शामिल होंगे, जिससे देशव्यापी भागीदारी और उत्सव में सबके शामिल होने को बढ़ावा मिलेगा।
विकसित भारत के लिए देश के युवाओं को सशक्त बनाना :
विकसित भारत युवा नेता संवाद एक महोत्सव से कहीं बढ़कर है, जो भारत के युवाओं को राष्ट्र की विकास यात्रा में सक्रिय योगदान के लिए सशक्त बनाने का आंदोलन है। विकसित भारत चैलेंज जैसी पहल के माध्यम से यह युवाओं को अपने विचार प्रदर्शित करने, सशक्त विचारवान नेताओं के साथ जुड़ने और विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने में योगदान का परिवर्तनकारी मंच प्रदान करता है।
विकसित भारत युवा नेता संवाद – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 से संबंधित सभी विवरण एमवाई भारत प्लेटफॉर्म (https://mybharat-gov-in/) पर उपलब्ध होंगे। साभार : पीआईबी

Check Also

सभी हिन्दुओं के लिए खुले हों मन्दिर, कुआं और श्मशान : डॉ. मोहन भागवत 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES