Breaking News

आरडीएसओ पहुंचे केरल के मीडिया प्रतिनिधि, अत्याधुनिक रेलवे तकनीक और नवाचारों से हुए रूबरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए विकसित की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू होने के लिए केरल के प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO), लखनऊ का दौरा किया। पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे में अनुसंधान, नवाचार और परीक्षण की प्रक्रिया को करीब से जाना।
दौरे के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने आरडीएसओ की एयर ब्रेक प्रयोगशाला, फैटीग टेस्टिंग प्रयोगशाला तथा धातु एवं रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया। अधिकारियों ने उन्हें इन प्रयोगशालाओं में उपलब्ध अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाओं, वैज्ञानिक प्रक्रियाओं और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि इन सुविधाओं के माध्यम से रेलवे प्रणालियों की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता सुनिश्चित करने के साथ आधुनिकीकरण को गति दी जा रही है।
आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसाना ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आरडीएसओ भारतीय रेल की महत्वपूर्ण तकनीकी संस्था है, जो अनुसंधान, नवाचार, मानकीकरण और परीक्षण के माध्यम से रेलवे को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय, कुशल और भविष्य के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संगठन की हाल की प्रमुख उपलब्धियों, प्रगतिशील परियोजनाओं और विक्रेता विकास गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
डिया प्रतिनिधियों को आरडीएसओ के कार्यों और भारतीय रेल के परिचालन में उसके व्यापक तकनीकी योगदान पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे तकनीक, सुरक्षा, परीक्षण और आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से सवाल किए। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिए। दौरे से प्रतिनिधिमंडल को भारतीय रेल की तकनीकी क्षमता और उसके आधुनिकीकरण में आरडीएसओ की भूमिका को समझने का अवसर मिला।

Check Also

जेवर बनेगा देश का इलेक्ट्रॉनिक्स हब, अब भारत में ही बनेंगे 40 हजार करोड़ के प्रिंटेड सर्किट बोर्ड : अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जेवर को देश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES