Breaking News

गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटा ग्राम्य विकास विभाग : केशव प्रसाद मौर्य, Dy.C.M.

– मनरेगा योजना से ग्रामीण संयोजकता के कार्यों को मिल रही रफ्तार
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्रामीण संयोजकता को सुदृढ़ करने के लिए नाली, चकरोड निर्माण, पटरी मरम्मत, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और खड़ंजा निर्माण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से जहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है, वहीं बुनियादी ढांचे के विकास से गांवों में जलभराव की समस्या दूर हो रही है और आवागमन भी सुगम हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांवों की गलियां ग्रामीणों के लिए हाईवे के समान महत्व रखती हैं, इसलिए उन्हें दुरुस्त और साफ-सुथरा रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य धरातल पर दिखने चाहिए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
ग्राम्य विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 से अब तक ग्रामीण संयोजकता के 5.30 लाख से अधिक कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। केंद्र सरकार की गाइडलाइन और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में बुनियादी ढांचे का विकास लगातार किया जा रहा है, जिससे गांवों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाया जा सके।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES