Breaking News

चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस महा महोत्सव भव्यता से मना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में शुक्रवार को श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस (गौर पूर्णिमा) महा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इस्कॉन, लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा श्री चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक एवं पूजन करके किया गया, जिसके बाद क्रमानुसार अन्य सभी कार्यक्रम संपन्न हुए गौर कथा के साथ ही भगवान का भजन, कीर्तन एवं नृत्य आदि हुआ।
गौर कथा में मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया की इस कलयुग में आज से करीब 500 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण स्वयं इस धरा पर चैतन्य महाप्रभु के रूप में लोगों का कल्याण करने के लिए अवतरित हुए तथा उन्होंने हरिनाम संकीर्तन के महत्त्व को सम्पूर्ण भारतवर्ष में फैलाया।
चैतन्य महाप्रभु के अनुसार ष्हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे स यह महामंत्र सबसे ज्यादा मधुर और भगवान को प्रिय है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके सेनापति के रूप में श्रील प्रभुपाद ने सम्पूर्ण विश्व में हरिनाम एवं हरे कृष्ण महामंत्र तथा चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार जनमानस में किया।
अंत में अपरिमेय श्याम प्रभु ने सभी लोगों से अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र एवं गीता का स्वाध्याय करने के लिए कहा जिससे समस्त जनमानस का कल्याण होगा।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES