Breaking News

स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के लिए रोडिक कंसल्टेंट्स ने विकसित किया साज ऐप

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। रोडिक कंसल्टेंट्स, अग्रणी इंजीनियरिंग एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी, ने साज ‘’(सेहत और आरोग्य की जानकारी) ऐप विकसित किया है जो कि बिहार के सभी निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज पहुंच बनाने के लिए एक उत्कृष्ट डिजिटल प्लेटफार्म है। बिहार सरकार के लिए विकसित किया गया यह ऐप रोडिक कंसल्टेंट्स की अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सभी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के अनुभव को बेहतर बनाने का काम करता है। यह ऐप अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें सेवा की उपलब्धता का रियल टाइम डेटा भी शामिल है, जो महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुँच बनाने में आने वाली दिक्कतों को कम करेगा।
रोडिक कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राज कुमार ने कहा, “हम इस महत्वपूर्ण परियोजना को जीवंत बनाने के लिए बिहार सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। साज ऐप, तकनीक का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करने और बिहार के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है,”। साज ऐप का लॉन्च बिहार सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने और डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को बढ़ावा देने की दृष्टि के अनुरूप है, जो बिहार के सभी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और कुशल बनाता है।
रोडिक कंसल्टेंट्स अभिनव सॉल्यूशन्स के जरिए प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए समर्पित है। साज ऐप के साथ, फर्म का लक्ष्य व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने में सक्षम बनाना है जबकि सरकार को स्वास्थ्य सेवा वितरण को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण प्रदान करना है। साभार: पीआईबी

Check Also

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का आंदोलन तेज, 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू किए जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES