Breaking News

नवीन कुमार झिंगरन हुए सेवानिवृत्त, NFIFWI ने दी फेयरवेल पार्टी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। आज 1 अक्टूबर 21 को नेशनल फेडरेशन ऑफ इन्शुरेन्स फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया लखनऊ मंडल द्वारा सिटी ब्रांच, लखनऊ में कार्यरत नवीन कुमार झींगरन के सेवानिवृत्त के अवसर पर एक फेयरवेल पार्टी रखी गई।
इस फेयरवेल पार्टी में संगठन के ऑल इंडिया सेक्रेटरी विवेक सिंह, पूर्व अध्यक्ष मिहिर लोखंडवाला, जोनल सेक्रेटरी संजय शाही, लखनऊ मंडल अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, वी पी सिंह, आर के त्रिपाठी, पूर्व छेत्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप, पूर्व क्षेत्रीय सचिव पी के श्रीवास्तव उपस्थित थे। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने श्री झींगरन को माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उनकी माता जी एवं पत्नी को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
श्री झींगरन के सम्मान के बाद संगठन के सचिव विवेक सिंह ने मीडिया कर्मी एस एन भारद्वाज, अजय कुमार वर्मा एवं सत्यजीत सिंह को भी माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद लखनऊ कर्मियों ने श्री झींगरन के साथ बिताये हुए समय की शेयर किया।
मीडिया प्रभारी एवं मंडलीय अध्यक्ष अमिताभ दिक्षित ने बताया कि आज नवीन कुमार झींगरन के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में समस्त मंडलों ने उनके सम्मान में यह विदाई समारोह में भाग लेकर उनका सम्मान बढ़ाया। श्री झींगरन 1989 में सिटी ब्रांच, लखनऊ में कार्यरत हुए थे। उनका कार्यकाल बहुत उत्तम रहा है। यह काफी मृदुभाषी और मिलनसार तथा हमेशा मुस्कुराने वाले व्यक्ति थे।
फेयरवेल पार्टी में मंडल फैज़ाबाद, बरेली, मेरठ, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ डिवीज़न के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
ञात हो कि एकमात्र संगठन है जो अपने फील्ड वर्कर से लिए संघर्षपूर्ण मेहनत करता है। नवीन कुमार झींगरन उत्तर मध्य जोन जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के जोनल प्रेसिडेंट भी हैं।

Check Also

दीपोत्सव 2023 : योगी के नेतृत्व में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित हो बना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा अयोध्या 11 नवम्बर। दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES