Breaking News

अखिलेश यादव को जम्मू-कश्मीर यात्रा का निमंत्रण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर समाजवादी महानायक डॉ0 राममनोहर लोहिया एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों से जुड़े रहे डॉ0 अयाज अहमद बट्ट ने लखनऊ सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें कश्मीर की खास टोपी भेंट की तथा जम्मू-कश्मीर यात्रा का निमंत्रण दिया।
डॉ0 अयाज अहमद बट्ट ने कहा कि अखिलेश यादव के प्रति कश्मीर के लोगों का बहुत भरोसा है कि वही देश-प्रदेश में बदलाव ला सकते हैं। उनके विचार सकारात्मक और उनका विजन बहुत विस्तृत है। उन्होंने कहा कि श्री यादव कश्मीर के लोगों और खासकर नौजवानों में बहुत लोकप्रिय हैं। कश्मीर में समाजवादी पार्टी के लिए काफी राजनैतिक संभावनाएं हैं।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES