वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को रोड सेफ्टी अवार्ड में प्रथम और फ्यूल एफिशिएंसी अवार्ड में रनर.अप रहने पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बधाई दी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम लगातार बेहतर कार्य कर रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार करेगा। परिवहन निगम की लगातार उत्कृष्टता यूपी के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने इस सफलता के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ;एएसआरटीयूद्ध द्वारा प्रदान किया गया है। पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को तीन प्रमुख श्रेणियों में अवार्ड मिला हुआ थाए जिससे यह साबित होता है कि परिवहन निगम का कार्य लगातार उत्कृष्ट है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि निगम की 6 प्रमुख श्रेणियों में नॉमिनेशन भेजा गया था। जिनमें से 2 श्रेणियों में परिवहन निगम को अवार्ड की घोषणा हुई। इस सफलता से यह स्पष्ट है कि परिवहन निगम अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में निरंतर प्रयासरत है। महाकुंभ में उत्कृष्ट सेवाएं मंत्री दया शंकर सिंह ने महाकुंभ के दौरान परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को प्रदान की गई बेहतर सेवाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में यात्रियों को मुख्य स्नान पर्वों पर निशुल्क यात्रा सेवा प्रदान की गई और अस्थाई बस स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया गया। सीएम के प्रति आभार और भविष्य की आभार भी व्यक्त किया। जिन्होंने परिवहन निगम को लगभग 550 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इस बजट का उपयोग बस स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने और बस बेड़ों की संख्या बढ़ाने के साथ.साथ उन्नत तकनीकी सुविधाओं को लागू करने में किया जाएगा।