Breaking News

श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर होंगे भव्य कार्यक्रम

– कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख नेतृत्व करेंगे
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ स्थित मंत्री आवास 8-राजभवन कॉलोनी में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में इलाहाबाद, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर और लखनऊ की जत्थेबंदी व गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य नगर-कीर्तन, महाकीर्तन दरबार समेत सभी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करना और संगत की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इन आयोजनों का नेतृत्व बलदेव सिंह औलख द्वारा किया जाएगा। बैठक में गुरु साहिब के जीवन, बलिदान और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए सभी जत्थेबंदियों और गुरुद्वारा कमेटियों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Check Also

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES