Breaking News

आखों में मिर्च डालकर दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या, बेटे ने हथियारबंद हमलावर को दबोचा

– दिनदहाड़े चापड़ लेकर हमलावर दुकान में घुसा, 12 वार किए
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गाजियाबाद। गोविंदपुरी मार्केट में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी गिरधारी लाल वर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह 9.15 बजे 75 वर्षीय वर्मा अपनी दुकान खोलकर अंदर बैठे ही थे कि नकाबपोश युवक अंकित गुप्ता लूट के इरादे से दुकान में घुस आया। उसने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर चापड़ से ताबड़तोड़ 12 वार कर दिए। इसी दौरान बाहर से लौट रहे उनके बेटे उपेंद्र ने हमलावर को पकड़ लिया। आरोपी ने तमंचा निकाल लिया, लेकिन उपेंद्र ने हार नहीं मानी और उसे दबोच कर बाहर ले आया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और आरोपी को पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
वारदात का पूरा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर का मिर्च पाउडर फेंकते और लगातार चापड़ से वार करते साफ दिख रहा है। घायल कारोबारी को परिवार वाले तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी अंकित गुप्ता उसी कॉलोनी का रहने वाला है और ऑनलाइन गेमिंग में 20 लाख रुपये हार चुका था। कर्ज से परेशान होकर उसने लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, मिर्च पाउडर और कैंची बरामद की है। हत्या के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरना दिया। मौके पर पहुंचीं विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने व्यापारियों से बातचीत कर पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES