Breaking News

कर्तव्यपालन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी ही सच्ची देशभक्ति : ले. जनरल डिमरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025 का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.) ने छात्रों को भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन के दौर में ऐसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना सच्ची राष्ट्रसेवा थी।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर साहस दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन, पर्यावरण की रक्षा, लोक-कल्याण और एक जिम्मेदार नागरिक बनना भी उतना ही बड़ा कर्तव्य है। डिमरी ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद विद्यार्थियों को यही मूल्य देते हुए राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ले. जनरल डिमरी ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए बताया कि मजबूत अनुशासन, त्याग, समर्पण और प्रतिबद्धता ही जीवन में सफलता का मार्ग बनते हैं। उन्होंने शिक्षा परिषद के संस्थापकों महंत दिग्विजयनाथ, राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ और वर्तमान अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत-हार से अधिक महत्त्व भागीदारी का है। असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। तकनीकी परिवर्तन, एआई और रोबोटिक्स के युग में छात्रों को स्वयं को तैयार रखने की भी सलाह दी। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES