Breaking News

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ: गांव-गली की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित साई स्पोर्ट्स सेंटर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें गांव, गली और कस्बों से उभरती प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब खेलों में चयन की प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है और सही प्रतिभाओं को आगे आने का पूरा मौका मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और यह बदलाव खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
कार्यक्रम समन्वयक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाया है और यह सांसद खेल महोत्सव उसी पहल का एक विस्तारित रूप है। उन्होंने नशामुक्त भारत को विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ललित उपाध्याय के साथ-साथ मणिपुर के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी काथा सिंह को सम्मानित किया गया। साई स्पोर्ट्स सेंटर के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें हाउसकीपिंग और हार्टिकल्चर स्टाफ के बीच रस्साकशी का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इस मुकाबले में हाउसकीपिंग टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, प्रत्युष रंजन, मेडिकल डिपार्टमेंट से राजभान सिंह, अंशुलिका सैनी, नेहा वर्मा, स्थानीय नागरिक और खेल प्रेमीउपस्थित रहे।
क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी आत्म प्रकाश ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और फिट इंडिया अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है और इसके लिए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और आने वाले सांसद खेल महोत्सव के लिए एक सशक्त मंच तैयार कर गया।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES