Breaking News

12 लाख के चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण बरामद, 2 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शाहजहॉपुर। दिनॉकः19.08.2024 को थाना रोजा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कैलाश नगर कालोनी फ्लाई ओवर के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशादेही से लगभग 12 लाख रूपये कीमत के लूट/ चोरी के सोने-चॉदी के आभूषण, 02 मोबाइल फोन बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना रोजा पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण लूटध्चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में थाना रोजा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: जुनैद एवं फईम निवासी मोहल्ला लोधीपुर थाना रोजा, जनपद शाहजहॉपुर।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *