Breaking News

12 नवंबर को होने वाली व्यापारी पंचायत की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी – प्रदीप अग्रवाल

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 नवम्बर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया की आज लाटूश रोड पर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री अरुण अग्रवाल और अध्यक्ष शिव अग्रवाल से बात हुई। आगामी 12 नवंबर को होने वाली व्यापारी पंचायत के लिए पूरी कमेटी को आमंत्रित किया गया है और नाका विजय नगर व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल मेघानी, अध्यक्ष नितिन श्याम अग्रवाल, कमल गुलाटी, जय मिगलानी, के के पांडे, रॉकी, चंदर यादव मयंक यादव से भी मुलाकात हुई और कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया। आलमबाग क्षेत्र के प्रभारी जितेंद्र कनौजिया से वार्ता हुई और चंदन नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश मलानी से भी वार्ता हुई 12 तारीख को व्यापारी पंचायत में उन्होंने अपने पदाधिकारियों को लेकर 1:00 बजे कैसरबाग कला मंडप में पहुंचने का आश्वासन दिया।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES