Breaking News

माता पिता की सेवा एवं सत्य वचन का पालन ही भगवत प्राप्ति का सरल मार्ग है : आचार्य श्याम जी मिश्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ पंतनगर खुर्रमनगर श्री शिव मंदिर पार्क में आयोजित कथा में कथावाचक आचार्य श्री श्याम जी मिश्र ने कहा कालिकाल में माता पिता की सेवा और सत्यवचन के पालन से भागवत प्राप्ति का रास्ता प्रशस्त होता है सत्य समान पुण्य नही और न झूठ बराबर पाप।
कथावाचक श्यामजी महाराज की मधुरवानी से क्षेत्र की जनता इस कथा का श्रवण कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कथा में लगातार भक्तो का तांता लगा है बड़ी संख्या में भीड से कथा का प्रांगण छोटा पड़ गया। आयोजक अनीता सिन्हा एवं वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि भागवत कथा का समापन 14 अक्टूबर को विशाल भंडारे के साथ होगा। कथा व्यवस्था में डा वैभव श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, उत्तम श्रीवास्तव, लकी श्रीवास्तव, हरिओम, अंकित, अर्पित एवं समस्त श्रीवास्तव परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES