Breaking News

पीएनबी ने शुरू की डिजी श्रेष्ठा डिजिटल ऋण योजना, मिलेगा महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यम को बढ़ावा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘पीएनबी डिजी श्रेष्ठा डिजिटल ऋण योजना’ की शुरुआत की है। यह योजना विशेष रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के लिए तैयार की गई है।
बैंक प्रबंधन के अनुसार यह पहल ‘लखपति दीदी’ जैसे राष्ट्रीय अभियान को मजबूती देने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। डिजी श्रेष्ठा योजना के माध्यम से महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर तेज, पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत पात्र महिला ग्राहकों को अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ऋण पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से स्वीकृत किया जाएगा। इसमें खाता खोलने से लेकर ऋण आवेदन और स्वीकृति तक की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। न्यूनतम दस्तावेजों के साथ त्वरित मंजूरी की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
बैंक का कहना है कि इस योजना से महिला नेतृत्व वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा। पंजाब नेशनल बैंक ने महिला दिवस पर देशभर की महिलाओं के साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया है।

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ से “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को संवहनीय वित्तपोषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES