Breaking News

टिकट जांच अभियान में लखनऊ मंडल ने लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। फरवरी 2026 में मंडल ने इस अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में कुल 57,771 पेनल्टी केस दर्ज किए गए, जो टिकट जांच की सघनता और सतर्कता को दर्शाता है। बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से न केवल अनुशासन स्थापित हुआ, बल्कि राजस्व में भी वृद्धि हुई है। राजस्व अर्जन के क्षेत्र में भी लखनऊ मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फरवरी 2026 में पेनल्टी मद से 3,90,68,549 रुपये की आय प्राप्त की गई। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में मंडल ने 10.85 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अधिकारियों के अनुसार यह सफलता टिकट जांच स्टाफ की निरंतर सतर्कता, समर्पण और विशेष जांच अभियानों का परिणाम है।

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रखे जाएं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने भी स्टाफ की सराहना करते हुए ट्रेनों और स्टेशनों पर नियमित एवं आकस्मिक जांच जारी रखने के निर्देश दिए। मंडल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है।

Check Also

शस्त्र पूजन के साथ आत्मरक्षा पर जोर, लाइसेंस के लिए जागरूक करेगी महासभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने कुर्सी रोड स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *