Breaking News

“स्मार्ट गांव” अब हमारा लक्ष्य है – केशव प्रसाद मौर्य

– सीडीओ जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें – केशव प्रसाद मौर्य
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह गांवों में रचनात्मक कार्य कर विकास की पवित्र गंगा बहायें, विकास कार्यों में नवाचार करके नयी मिशाल स्थापित करें। उन्होंने कहा कि
अधिकारी कर्मचारी टीम भावना से कार्य करके गांव में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करें।कहा कि विकास कार्यों में ऐसी सरल, सहज, सुलभ व सर्वग्राही कार्य संस्कृति डेवलप करें, कि आम जनमानस को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति बहुत सरल तरीके से हो सके। कहा कि भारत की आत्मा गांवो में बसती है, इसलिए गांवों में विकास की नई क्रांति लानी ही है। श्री मौर्य बुधवार को योजना भवन लखनऊ में प्रदेश के सभी संयुक्त विकास आयुक्तो व सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गांवो में स्वच्छता व जन सुविधाओं के लिए गुजरात मॉडल पर कार्य करें। प्रत्येक ब्लॉक में विकास कार्यो में पिछड़ी 10 ग्राम पंचायतों का चयन कर आकांक्षात्मक विकास खण्डों की तरह वहां विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सी डी ओ महीने में कम से कम एक बार जिले की ऐसी सबसे पिछड़ी ग्राम पंचायत का निरीक्षण करें। और वहां ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें।कहा कि गांवों में सोलर लाइटों को लगाने में ओवर लैपिग न होने पाये, इस पर नजर रखी जाय।
उन्होंने कहा कि विभाग के अच्छे व जीवन्त कार्यों की अधिक से अधिक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जांय, इसमें सभी दक्ष व सक्षम अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया जाय। अच्छे कार्यों का सन्देश जनमानस में जाना चाहिए। कहा कि अमृत सरोवरो के निर्माण में प्रदेश में बहुत अच्छा कार्य हुआ है और प्रदेश देश में नम्बर 1पर है। उन्होंने कहा कि शिलाफलकम् व अमृत वाटिका की जिला स्तर पर बुकलेट तैयार की जाए और अमृत वाटिकाओं को सुरक्षित व संरक्षित रखने के हर सम्भव उपाय किये जांय।कहा कि सी डी ओ, डीडीओ,व बीडीओ जन समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण करें।माह में कम से कम एक बार विकास भवन व विकास खण्ड कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। कहा कि सीडीओ जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें, विकास कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिये जांय। बहराइच, सोनभद्र, लखीमपुर-खीरी सहित अन्य कई मुख्य विकास अधिकारियों के कार्यों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने विलुप्तप्राय नदियों के पुनरूद्धार कार्य की भी तारीफ की।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES